अंतरराष्ट्रीयअन्यउत्तराखंडक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूजधर्म / ज्योतिषबिजनेसमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयलाइफस्टाइल

टी20 वर्ल्ड कप में बांग्‍लादेश की गैरमौजूदगी के लिए अंतरिम सरकार जिम्मेदार: शाकिब

अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम की गैरमौजूदगी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इस फैसले को बड़ी गलती और क्रिकेट प्रेमी देश के लिए बड़ा झटका बताया। शाकिब का मानना है कि किसी ग्लोबल टूर्नामेंट से बाहर रहना फैंस और खिलाड़ियों, दोनों को दुख पहुंचाता है, खासकर ऐसे देश में जहां क्रिकेट का बहुत ज्यादा भावनात्मक महत्व है।
शाकिब अल हसन अभी भारत में
शाकिब अल हसन ने मुंबई में एक इवेंट के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘मेरा मानना है कि सरकार की तरफ से यह बहुत बड़ी गलती थी कि उन्होंने उस वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। मुझे लगता है कि यह एक बड़ा नुकसान है। जहां तक बांग्लादेश क्रिकेट की बात है, यह एक बड़ी चूक है। क्योंकि एक देश के तौर पर हमें अपने खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप में खेलते हुए, मैच खेलते हुए देखना बहुत पसंद है। हम एक क्रिकेट-प्रेमी देश हैं। बांग्लादेश जैसे देश का वर्ल्ड कप में हिस्सा न लेना एक बहुत बड़ी चूक थी।’
टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला गया था। शेड्यूल घोषित होने के बाद बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मुकाबले श्रीलंका में आयोजित करवाने की मांग की थी। बांग्लादेश ने आधिकारिक तौर पर अपने इस फैसले के पीछे ‘राष्ट्रीय गरिमा’ और अपनी टीम की सुरक्षा का हवाला दिया था। यह फैसला भारत के साथ बिगड़े कूटनीतिक संबंधों और अपने मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की नाकाम कोशिश के बाद लिया गया था, जिसके परिणामस्वरूप उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया।
टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाड़ियों के बड़े मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका गंवाने के बावजूद, शाकिब देश में इस खेल के भविष्य को लेकर आशावादी हैं। शाकिब को लगता है कि कई युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से धूम मचा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button