07 मई 2026, आज का राशिफल

07 मई 2026, गुरुवार का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार कई शुभ संयोगों के कारण विशेष माना जा रहा है। आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि प्रातः 10:13 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। पंचांग के अनुसार आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शाम 06:46 बजे तक रहेगा, जिसके पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का आरंभ होगा। वहीं साध्य योग रात्रि 02:00 बजे तक बना रहेगा, जिसे शुभ कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है।आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है और रात्रि 01:27 बजे के बाद मकर राशि में प्रवेश करेगा, जबकि सूर्य मेष राशि में स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन सत्यनारायण पूजा एवं भगवान विष्णु की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है। साथ ही आज गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती भी मनाई जा रही है।शुभ मुहूर्तों की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 बजे से 12:45 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 01:23 बजे से 03:11 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक रहेगा, जिसमें शुभ कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है। ज्योतिषाचार्य सचिन पुनेठा के अनुसार आज बने शुभ संयोगों में किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है।



