अंतरराष्ट्रीयअन्यउत्तराखंडक्राइमखेलटेक्नोलॉजीटॉप न्यूजधर्म / ज्योतिषबिजनेसमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयलाइफस्टाइल

उत्तराखंड: यहां मगरमच्छ का खौफ 12 साल के किशोर को बनाया शिकार

मगरमच्छ का खौफ 12 साल के किशोर को बनाया शिकार

– रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 12 साल के मासूम को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। दरअसल मामला बुग्गावाला क्षेत्र के बंजारेवाला गांव का है। जहां रामकुमार का 12 वर्षीय बेटा राम रहीम स्टोन क्रेशर के पास गया था तभी अचानक पानी में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे अपने जबड़ों में दबाकर पानी में खींच ले गया। घटना की सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में धर्मांतरण मामले में बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

 

ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: खेल विभाग में कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाने के निर्देश, आया आदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button